डेली संवाद, जालंधर
वार्ड 75 के अंतर्गत आते बस्ती पीरदाद में सीवरेज जाम से परेशान लोगो ने टायर फूंक कर मेयर जगदीश राजा, कौंसलर लखबीर बाजवा और निगम अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि पिछले एक माह से सीवरेज का पानी गलियों में जमा है।

इलाका निवासी जसविंदर जस्सी, करण, खजान चंद, रणजीत, अजय, गोबिंद, हनी प्रभाकर व अन्य ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि वह एक माह से सीवरेज जाम की समस्या से परेशान है। जिस कारण नरक की जिंदगी जीने को मजबूर है।
VIDEO: भाजपा की ‘एक्सीडैंटल प्राइम मिनिस्टर’ के जवाब में कांग्रेस बनाएगी ‘फेंकू प्राइम मिनिस्टर
समस्या बारे कई बार इलाका पार्षद लखवीर बाजवा को बताया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते आज सड़कों पर उतर अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन करना पड़ा। यदि समस्या का जल्द समाधान ना हुआ तो रोष प्रदर्शन से उग्र होगा।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…








