नामी होटल के स्‍पॉ में मसाज करा रही ब्रिटिश महिला से दुष्‍कर्म, होटल प्रबंधन पर FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 30 Dec 2018

चंडीगढ़। शहर के आईटी पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक नामी होटल में बेहद शर्मनाक घटना हुई है। होटल में ठहरी हुई ब्रिटेन की महिला के साथ वहां के कर्मचारी ने दुष्‍कर्म किया। इस घटना ने सिटी ब्‍यूटीफुल को शर्मसार कर दिया।

महिला होटल के स्‍पॉ सेंटर में फुट मसाज कराने गई थी। वहां मसाज कर रहे कर्मचारी ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना के बाद कर्मचारी वहां से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार ब्रिटेन (यूनाईटेड किंगडम) की एक महिला अपने एक मित्र के साथ टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। दोनों पांच दिन पहले चंडीगढ़ आए थे और यहां आइटी पार्क क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, सुबह के वक्त महिला होटल में मौजूद स्पा में फुट मसाज कराने के लिए गई हुई थी

जानकारी के अनुसार, फुट मसाज करने वाले कर्मचारी ने इस दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन उसने इसकी परवाह न करते हुए उससे दुष्‍कर्म किया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।

इसके बाद महिला ने घटना की शिकायत होटल प्रबंधन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आइटी पार्क थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया।

VIDEO: भाजपा की ‘एक्सीडैंटल प्राइम मिनिस्टर’ के जवाब में कांग्रेस बनाएगी ‘फेंकू प्राइम मिनिस्टर

आरोपित कर्मचारी फरार है अौर पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आइटी पार्क थाना पुलिस ने आइपीसी की धारा 376 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने महिला का मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *