PART-1: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में ‘चेयरमैन’ न लगाए जाने का कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा, हजारों लोग परेशान, अफसर मारपीट पर उतारू

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 541 शब्द|📅 30 Dec 2018

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब सरकार द्वारा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में चेयरमैन लगाने की देरी का खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है। लोकसभा चुनाव सिर पर है, जालंधर की जनता परेशान है। ये परेशानी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसरों के मनमानी और दलालों के चलते पैदा हुई है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में पब्लिक की बजाए दलालों की ज्यादा सुनी जा रही है।

इसका कारण यही है कि यहां कोई पब्लिक का नुमाइंदा नहीं है। यही नहीं, सरकार ने जिस अफसर को ट्रस्ट का प्रशासक नियुक्त किया है, उन्हें भी नगर निगम से फुर्सत नहीं मिल रही है। ईओ को रोज कोर्ट में पेश होना पड़ रहा है। ऐसे में बाबुओं और दलालों की दादागिरी से पब्लिक परेशान है।

सूर्या एंक्लेव, सूर्या एंक्लेव एक्सटेंशन, महाराजा रणजीत एवेन्यू, गुरबंता सिंह एंक्लेव, बीबी भानी कांप्लैक्स समेत पुरानी योजनाओं में पब्लिक का करोड़ों रुपए फंसा है। पब्लिक जब अपने हक की बात करने ट्रस्ट दफ्तर आती है, तो वहां अफसर मिलते ही नहीं। बाबू अडंगा लगाते हैं और प्रापर्टी डीलर दलाली करते हैं। 

आपको बता दें कि सुपरिंटेंडेंट अमरजीत सिंह व प्रॉपर्टी डीलर गौरव वर्मा के बीच हाथापाई हो गई। जिस काम को लेकर हाथापाई हुई थी, उसका मालिक पहले खुद बाबुओं से काम करवाने आया। जब बाबुओं ने नहीं सुना तो उक्त अलाटी प्रापर्टी डीलर गौरव वर्मा के पास पहुंच गया। इसके बाद भी जब काम होता नहीं दिखा तो प्रापर्टी डीलर औऱ सुपरिंटैंडेंट में हाथापाई शुरू हो गई।

सुपरिंटैंडेंट ने शिकायत में यह कहा

सुपरिंटेंडेंट अमरजीत सिंह ने कहा है कि गौरव वर्मा ने सूर्या एन्क्लेव के प्लॉट नंबर 107-बी की ट्रांसफर के लिए फोटोग्राफी कराने को कहा, जिसे बताया गया कि चेयरमैन के आदेश अनुरूप इन्हांसमेंट जमा कराने के बाद ही आगे का काम होगा। बिना इन्हांसमेंट जमा कराए फोटाग्राफी करवाने से मना करने पर गौरव वर्मा ने उसे गाली देते हुए हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी।

अमरजीत ने कहा कि उसकी जान को खतरा है और किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाया जा सकता है, इसलिए गौरव वर्मा के खिलाफ पर्चा दर्ज कराया जाए। शिकायत पर अजय मल्होत्रा, अनुज राय, मुख्तियार सिंह, पवन कुमार, अनिल कुमार, नरिंदर कौर, एकाउंटेंट आशीष कुमार सहित समूह कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं।

VIDEO: भाजपा की ‘एक्सीडैंटल प्राइम मिनिस्टर’ के जवाब में कांग्रेस बनाएगी ‘फेंकू प्राइम मिनिस्टर

सुपरिंटैंडेंटे जानबूझकर फाइल पेंडिंग कर रहा है – प्रापर्टी डीलर

प्रापर्टी डीलर गौरव वर्मा ने ईओ व चेयरमैन के साथ ही पुलिस कमिश्नर व डिप्टी डायरेक्टर को भेजी शिकायत में कहा कि उसके पहचान वाले के प्लाट की ट्रांसफर के लिए फोटोग्राफी की बात कही थी, जिसके बाद भी इन्हांसमेंट दी जा सकती है। लेकिन अमरजीत सिंह जानबूझ कर फाइल पेंडिंग कर रहा था।

उसका पहचान वाला इसी चक्कर में तीन बार अपनी छुट्टी लेकर अमृतसर से आ चुका है। इसी बात को लेकर अमरजीत ने उसके साथ बदतमीजी की और फिर गाली देते हुए हाथापाई करने लगा, लेकिन साथ के स्टाफ ने उसे रोककर बीच-बचाव किया। उन्होंने कमिश्नर से उसके खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग की गई है।

नोट : पार्ट-2 में पढ़ें सरकार के करोड़ों रुपए का प्रोजैक्ट अफसरों ने कैसे कर दिया बर्बाद, लोग आखिर क्यों धक्के खाने पर हैं मजबूर?

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *