नगर निगम को कंगाल करने में जुटे कांग्रेसी, नार्थ हलके का यह कौंसलर रात 10 बजे काट रहा है अवैध कालोनी, देखें LIVE

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 290 शब्द|📅 30 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नगर निगम को पूरी तरह से कंगाल बनाने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने कसम खा ली है। जिससे नार्थ हलके के एक और कांग्रेसी कौंसलर ने रातोंरात अवैध कालोनी काटनी शुरू कर दी है। इसमें एक हारे हुए कांग्रेसी नेता का भी हिस्सा है। कांग्रेस के एक कौंसलर और हारे हुए नेता ने अवैध कालोनी काटकर निगम का लाखों रुपए का चूना लगाया है।

डेली संवाद के जागरुक पाठक ने रंधावा मसंदा में रात साढ़े 10 बजे काटी जा रही है कांग्रेसी कौंसलर और नेता की इस अवैध कालोनी की फुटेज भेजी है। कैसे किस तरह रात में डिच से सड़क बनाई जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि नार्थ हलके के एक कांग्रेसी नेता (जो चुनाव हार चुके हैं) औऱ कांग्रेस के एक मौजूदा कौंसलर ने कालोनी काटी है।

देखें रात में कैसे काटी जा रही है अवैध कालोनी

आपको बता दें कि इससे पहले रामामंडी इलाके में एक कांग्रेसी कौंसलर ने अवैध कालोनी काट कर लाखों रुपए की टैक्स चोरी की है। जिसे लेकर निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा ने नोटिस भेजा है। जिससे अब इस कांग्रेसी कौंसलर को पसीना आ रहा है।

कोई भी अवैध काम नहीं करने देंगे – कमिश्नर

नगर निगम के कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा ने कहा है कि पहले भी सैंट्रल हलके के रामामंडी में अवैध कालोनी काटी गई थी, जिसे लेकर एक कौंसलर को नोटिस भेजा गया है। सोमवार को नगर निगम की टीम को रंधावा मसंदा में भेजेंगे। अवैध कालोनी काटने वाले को नोटिस भेजेंगे। इसके बाद एक्शन किया जाएगा।

VIDEO: भाजपा की ‘एक्सीडैंटल प्राइम मिनिस्टर’ के जवाब में कांग्रेस बनाएगी ‘फेंकू प्राइम मिनिस्टर

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *