अवतार नगर रोड पर तीन मंजिला शॉपिंग कांप्लैक्स ध्वस्त करेगा निगम, ATP और इंस्पैक्टर ने किया मुआयना, कहा-कल भेजेंगे नोटिस, पढ़ें वक्फ बोर्ड के मैंबर आजाद ने क्या कहा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 31 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर
अवतार नगर में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाए गए तीन मंजिला शॉपिंग कांप्लैक्स पर डिच चलेगी। साथ ही वक्फ बोर्ड के मैंबर कलीम आजाद ने कहा है कि जमीन हथियाने वाले शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। इसके साथ ही जमीन कब्जा मुक्त करवाई जाएगी।

डेली संवाद के एक्सपोज के बाद हरकत में आए वक्फ बोर्ड के मैंबर औऱ नगर निगम के अफसर ने मौके पर जाकर मुआयना किया। एटीपी सतीश मल्होत्रा और इंस्पैक्टर निर्मलजीत वर्मा ने मौके पर काम रुकवाने का दावा किया है। एटीपी सतीश मल्होत्रा ने कहा है कि जब वे लोग मौके पर गए थे वहां बाहर से ताला लगा था।

वाह रे साहब: अवतार नगर रोड पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करवाकर निगम के कुछ अफसर बनवा रहे हैं शॉपिंग कांप्लैक्स

एटीपी मल्होत्रा ने कहा है कि मंगलवार को कामर्शियल इमारत पर नोटिस चस्पा किया जाएगा। तीन दिन में जवाब आ गया तो ठीक है, नहीं तो इसे डिमोलिश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त इमारत पूरी तरह से अवैध है। उसका नक्शा पास नहीं हो सकता है।

वहीं दूसरी तरफ वक्फ बोर्ड के मैंबर मोहम्मद कलीम आजाद ने कहा है कि इसकी जांच की जाएगी। वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर वे पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाकर सरकारी जमीन को मुक्त करवाएंगे।

देखें LIVE रात में कैसे काटी जा रही है अवैध कालोनी

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *