रंधावा मंसादा में अवैध कालोनी: जिस कांग्रेसी को जनता ने नकारा, वह अब अवैध काम के जरिए जनता को ही ठगने में जुटा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 02 Jan 2019

डेली संवाद, जालंधर
नार्थ हलके के जिस कांग्रेसी नेता को जनता ने बुरी तरह से नकार दिया है, वह कांग्रेसी अब अवैध कालोनी काट कर जनता को ठगने में जुट गया है। इस ठगी में उक्त कांग्रेसी नेता का नार्थ हलके के ही एक कौंसलर और पुडा के कुछ अफसर साथ दे रहे हैं। जिससे एक तरफ जहां सरकार को चूना लगाया जा रहा है, वहीं अवैध कालोनी को एप्रूव्ड बताकर पब्लिक को ठगा भी जा रहा है।

जेडीए और पुडा अफसरों की मिलीभगत से नार्थ हलके के एक कांग्रेसी कौंसलर और एक कांग्रेसी नेता ने मिलकर करोड़ों का चूना लगाया है।रंधावा मसंदा में कांग्रेसी कौंसलर और चुना हार चुके नेता की इस अवैध कालोनी की जानकारी होने के बाद भी पुडा के अफसर कार्ऱवाई से पीछे हट रहे हैं। पुडा के एसडीओ जगबीर सिंह ने कहा है कि 3 जनवरी को पुलिस फोर्स के साथ उक्त कालोनी पर कार्रवाई की जाएगी।

नार्थ हलके के एक कांग्रेसी नेता (जो चुनाव हार चुके हैं) औऱ कांग्रेस के एक मौजूदा कौंसलर ने रातोंरात कालोनी काट दी। यही नहीं सोमवार दिनभर उक्त कालोनी में रोड बनाने का काम चला। बताया जा रहा है कि पुडा के एक अफसर के साथ डील हुई है, जिससे पुडा के निचले स्तर के अफसर काम रुकवाने नहीं पहुंचे।

पुलिस फोर्स मांगी, 3 को करेंगे एक्शन – जगबीर

पुडा के एसडीओ जगबीर सिंह ने कहा है कि रंधावा मसंदा में अवैध कालोनी काटने की शिकायत मिली है। इसपर कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर से फोर्स मांगी गई है। 3 जनवरी को पुलिस फोर्स मिलेगी, तब उक्त कालोनी पर एक्शन लिया जाएगा। जगबीर ने लोगों से अपील की है कि अवैध कालोनी में प्लाट न खरीदें।

देखें कांग्रेसी कौंसलर की करतूत

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *