जालंधर में केंद्र सरकार की जमीन की दलाली: तहसील के बाबुओं ने खेला करोड़ों का खेल, तो निगम के अफसरों ने लाखों लेकर अवैध कांप्लैक्स बनवा दिया, भू-माफिया निगल गया धार्मिक स्थान को जाने वाला रास्ता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 02 Jan 2019

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में चुन-चुन कर केंद्र सरकार की जमीनों की दलाली हो रही है। जहां भी केंद्र सरकार की जमीन खाली पड़ी है, उस पर तहसील के बाबुओं के साथ मिलकर एक भू-माफिया कब्जा कर रहा है। हालत यह है कि करोड़ों रुपए के खेल में जहां तहसील के बाबू से लेकर कई अफसर शामिल हैं, वहीं नगर निगम के अफसर लाखों रुपए लेकर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करवा रहे हैं।

नकोदर चौक से आगे अवतार नगर रोड पर भी यही हुआ है। डेली संवाद की टीम ने जब इसकी पड़ताल की, तो मामला बेहद चौंकाने वाला निकला। जानकारी के मुताबिक अवतार नगर रोड पर जिस जगह तीन मंजिला अवैध रूप से कामर्शियल कांप्लैक्स बनाया जा रहा है, वह जगह कभी केंद्र सरकार के नाम पर थी। रातोंरात अचानक यह प्राइम लैंड एक भू-माफिया के कब्जे में आई गई।

जालंधर में केंद्र सरकार की जमीन की दलाली: तहसील के बाबुओं ने खेला करोड़ों का खेल, तो निगम के अफसरों ने लाखों लेकर अवैध कांप्लैक्स बनवा दिया, भू-माफिया निगल गया धार्मिक स्थान को जाने वाला रास्ता

सबसे हैरानी की बात तो यह है कि भू-माफिया ने जानबूझकर यह अफवाह फैलाई कि वह जमीन वक्फ बोर्ड की है। डेली संवाद की पड़ताल में पता चला है कि उक्त जमीन केंद्र सरकार की है। जो कभी वक्फ बोर्ड की पीछे पड़ी जमीन को जाने का रास्ता हुआ करता था। यह वहां के दुकानदार भी कहते हैं। दुकानदारों ने कहना है कि पीछे धार्मिक स्थान को जाने का एकमात्र रास्ता होता था, लेकिन माफिया ने रास्ता भी निगल लिया।

डिमोलेशन के आदेश हो गए हैं, कभी भी चल सकती है डिच – एटीपी

एटीपी सतीश मल्होत्रा ने कहा है कि अवैध रूप से बनी तीन मंजिला शापिंग कांप्लैक्स को गिराने का आदेश निगम कमिश्नर दे चुके हैं। पुलिस फोर्स के साथ कभी भी उक्त इमारत को गिराया जा सकता है।

देखें कांग्रेसी कौंसलर की करतूत

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *