अवैध निर्माण गिराने पहुंचे निगम के इंस्पेक्टर पर हमला, गला दबाने का प्रयास, लोगों ने रोड जाम किया, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

जालंधर के वर्क शॉप पर हो रहे अवैध निर्माण को गिराने पहुंचे नगर निगम टीम पर हमला हुआ है यहां इंस्पेक्टर रुपिंदर दीवाना को लोगों ने घसीट लिया और गला दबाने की कोशिश की। इस दौरान भारी हंगामा हुआ है।

वर्कशाप चौंक के पास साईं रसोई पर निगम टीम ने जब डिच चलवाई और कार्यवाही की तो पार्षद गुलू की बिल्डिंग पर कार्यवाही करने की मांग उठने लगी और इसी बीच साईं रसोई मालिक अपने साथियों सहित सरकारी गाड़ी पर हमला कर दिया।

इस दौरान इंस्पेक्टर आर एस टिवाना को गाड़ी से गला पकड़ उतारा गया और गाली दी गई। साईं रसोई के मालिक द्वारा अपना सामान सड़क पर रख कर सड़क पर जाम लगा दिया।

लोगों ने विधायक  और नगर निगम के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड पर प्रदर्शन किया लोगों का आरोप है कि कांग्रेस के काउंसलर गुल्लू की अवैध बिल्डिंग पर कार्रवाई नहीं की जा रही है जब आप जबकि आम पब्लिक की दुकानें गिराई जा रही हैं।

निगम अफसरों ने कहा है कि इस कार्रवाई के बाद अवतार नगर रोड पर बन रही तीन मंजिला कमर्शियल कंपलेक्स को गिराया जाएगा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *