जालंधर में अपहरण: गली में खेलता दो साल का मासूम किडनैप, पुलिस ने इलाका सील किया, बच्चा छोड़कर भागे किडनैपर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
रामामंडी के अंतर्गत आते न्यू पृथ्वी नगर में बच्चे के अगवा होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी देते हुए सोनू निवासी न्यू पृथ्वी नगर ने बताया कि वह किसी फैक्ट्री में ढलाई का काम करता है और दोपहर के समय काम पर ही था। तभी उसकी पत्नी का फोन आया कि गली में खेल रहे उनके दो साल के बेटे अंशु को किसी ने अगवा कर लिया है।

सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। बच्चे के अगवा होने की सूचना मिलते ही डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल, एसीपी नवनीत माहल, थाना रामामंडी के प्रभारी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर बच्चा अगवा होने की सूचना वायरलेस कर दी।

कांग्रेसी विधायक के खिलाफ नारेबाजी, अभद्र टिप्पणी, देखें VIDEO

कुछ ही देर बाद पुलिस ने बच्चे को उनके मकान से चार-पांच गलियों की दूरी से बरामद कर लिया। इलाका निवासियों ने बताया कि कोई मुंह पर रुमाल बांधे हुए व्यक्ति गली में खेल रहे बच्चे को साथ ले गया था। हुलिए से वह बच्चे के बाप का जान पहचान वाला ही लग रहा था। जिसे वह हमेशा चाचा कहकर बुलाते थे। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है और उक्त व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *