कांग्रेस के इस बड़े नेता ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा, लोकसभा चुनाव से पहले राहुल को बड़ा झटका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) अध्यक्ष अजय माकन इस्तीफा दे दिया है। जिसे अब स्वीकार किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन की अध्यक्ष पद से विदाई सुनिश्चित हो गई है और नए अध्यक्ष का निर्णय अगले दो-तीन दिन में होने के आसार हैं। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें केंद्रीय राजनीति में अपने साथ जोड़ सकते हैं। यानी अजय माकन भविष्य में राष्ट्रीय राजनीति में अपनी नई भूमिका में नजर आ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को अजय माकन की एक बैठक पार्टी हाईकमान राहुल गांधी के साथ हुई थी। इसमें दिल्ली प्रदेश प्रभारी पीसी चाको भी मौजूद थे। इस बैठक में अजय माकन ने अपनी जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई थी। इसके पीछे उन्होंने अपने गिरते स्वास्थ्य का हवाला दिया था। बैठक में राहुल गांधी ने अजय माकन के इस्तीफे को स्वीकृति दे दी।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री योगानंद शास्त्री दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार है। मालूम हो कि अजय माकन ने सितंबर 2018 में ही अपनी हड्डी की बीमारी के चलते दे दिया था इस्तीफा, तभी से चल रही थी ऊहापोह की स्थिति थी। तब राहुल गांधी ने ही इस्तीफे पर हामी नहीं भरी थी।

कांग्रेसी विधायक के खिलाफ नारेबाजी, अभद्र टिप्पणी, देखें VIDEO

इस बाबत अजय माकन ने एक ट्वीट भी किया है- ‘2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से,दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा,कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा,एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा,मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *