डेली संवाद, जालंधर
अवतार नगर में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाए गए तीन मंजिला शॉपिंग कांप्लैक्स पर एक्शन लेने के लिए एटीपी ने पुलिस कमिश्नर और संबंधित थाने के एसएचओ को पत्र लिख कर पुलिस फोर्स मांगी है। वीरवार को वर्कशाप चौक के पास जिस तरह से दुकानदार ने हंगामा किया, उसे देखते हुए निगम अफसरों ने पुलिस फोर्स की मांग की है।
नगर निगम के एटीपी सतीश मल्होत्रा ने कहा है कि जिन लोगों ने अवतार नगर में अवैध निर्माण किया है, वे भी रसूखदार हैं। जिससे एक्शन के समय वे विरोध कर सकते हैं। इसके मद्देनजर पुलिस फोर्स की मांग की गई है। पुलिस फोर्स मिलते ही उक्त अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। इसे गिराने के लिए निगम कमिश्नर ने आदेश जारी कर दिया है।
वाह रे साहब: अवतार नगर रोड पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करवाकर निगम के कुछ अफसर बनवा रहे हैं शॉपिंग कांप्लैक्स
आपको बता दें कि एटीपी मल्होत्रा औऱ उनकी टीम ने कामर्शियल इमारत पर नोटिस चस्पा कर दिया है। जिसे अब गिराने का आदेश भी जारी किया गया है। अवतार नगर रोड की अवैध निर्माण पर कल ही कार्रवाई होनी थी, लेकिन वर्कशाप चौक पर विरोध के चलते कार्रवाई टाल दी गई है।
देखें LIVE रात में कैसे काटी जा रही है अवैध कालोनी
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…








