AAP छोड़ने के बाद एसएच फूलका पंजाब में करेंगे ‘अन्नागिरी’, दिल्ली में लिए ये बड़े फैसले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पंजाब के सीनियर नेता और वकील एच. एस. फुल्का ने कहा है कि 84 दंगा के पीड़ितों का इंसाफ दिलाने का उनका संघर्ष खत्म नहीं हुआ अब उनका लक्ष्य मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ को जेल भिजवाना है। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एच. एस. फुल्का ने कहा कि वे जल्द ही अन्ना हजारे के आंदोलन की तर्ज पर पंजाब में एक सामाजिक आंदोलन शुरू करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फुल्का ने आम आदमी पार्टी के साथ अपने सफर पर विस्तार से बात की. फुल्का ने कहा कि पिछले पांच साल के राजनीतिक करियर में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला. फुल्का ने आम आदमी पार्टी के गठन पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि 2012 में करप्शन के खिलाफ पैदा हुए आक्रोश को राजनीतिक दल में तब्दील करना गलत था. उन्होंने कहा कि यही वजह रही कि कई ईमानदार लोगों ने पार्टी छोड़ दी. फुल्का ने कहा कि करप्शन से सीधा टकराने के लिए फिर से एक अन्ना की जरूरत है।

1984 सिख विरोधी दंगों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सिख दंगों के दोषी और पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को जेल भिजवाना उनकी जिंदगी का मिशन था. हालांकि उन्होंने कहा कि ये फाइट खत्म नहीं हुई. उन्होंने कहा, “अभी भी बड़े बड़े दरिंदे बाहर हैं…जगदीश टाइटलर और कमलनाथ जैसे लोग हैं…मैं सुनिश्चित करुंगा कि कमलनाथ और टाइलटर भी जेल जाएं.” फुल्का 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों की कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे. दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को पिछले महीने दोषी करार दिया गया था।

कांग्रेसी विधायक के खिलाफ नारेबाजी, अभद्र टिप्पणी, देखें VIDEO

एच. एस. फुल्का ने कहा कि अन्ना हजारे ने जैसा मूवमेंट खड़ा किया था वैसा फिर से शुरू करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, “कई समाजसेवी जो आम आदमी पार्टी के साथ थे, आज उनसे अलग हैं, बहुत वकील हैं जो मुफ्त में वकालत करते हैं, बहुत डॉक्टर फ्री में प्रैक्टिस करते हैं…ऐसे लोगों को साथ मिलाकर फिर से अन्ना हजारे जैसा मूवमेंट खड़ा करना होगा” उन्होंने कहा कि वे पंजाब से इस संगठन की शुरूआत करेंगे।

पंजाब की राजनीतिक बिरादरी में अहम स्थान रखने वाले फुल्का ने कहा कि पंजाब सरकार फेल हो गई है…अब उनकी उम्मीद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से है. फुल्का ने कहा कि उन्हें सब लोग कह रहे हैं कि आप कहीं से भी लोकसभा चुनाव के लिए खड़े हो जाइए, जीत जाएंगे. हालांकि उन्होंने दावा किया कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *