जालंधर भाजपा में घमासान जारी, देखें किशनलाल शर्मा का विवादित VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
कभी भाजपा के प्रत्याशी रहे केडी भंडारी और मनोरंजन कालिया का जानी दुश्मन बन कर विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस के प्रत्याशी बावा हैनरी और राजिंदर बेरी के पक्ष में प्रचार करने वाले किशनलाल शर्मा की भाजपा में इंट्री होते ही दो विधानसभा के भाजपा वर्करों और नेताओं में जबरदस्त घमासान है।

भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी और उनके समर्थकों ने श्वेत मलिक से सीधा सवाल किया है कि कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिद्धू, नार्थ हलके के विधायक बावा हैनरी और सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी के खासम खास शख्स किशनलाल शर्मा की भाजपा में एंट्री आखिर किसके कहने पर हुई? कहीं किसी राजनीति का शिकार तो नहीं होने जा रही भाजपा?

इस दौरान सोशल मीडिया में किशनलाल शर्मा का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। ये वीडियो विधानसभा चुनाव के वक्त का है। जब पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवतार हैनरी के साथ खड़े होकर किशनलाल शर्मा भाजपा के दोनों प्रत्याशी केडी भंडारी और मनोरंजन कालिया की जमानत जब्त करने का दावा करते हैं। इसी वीडियो के चलते विवाद बढ़ता जा रहा है।

देखें किशनलाल शर्मा का विवादित VIDEO

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *