स्वाइन फ्लू से एक की मौत, चपेट में हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़, अगर दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। राजस्थान में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है, मंगलवार को 1 और पॉजिटिव ने दम तोड़ दिया, वहीं 16 नए पॉजिटिव भी सामने आए हैं। इसी बीच मथुरादास माथुर अस्पताल में नागौर के माधोपुरा निवासी 19 वर्षीय पॉजिटिव गर्भवती ने सोमवार सुबह नवजात को जन्म दिया।

राजस्थान के बाद स्वाइन फ्लू ने अपनी दस्तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में दी है। हरियाणा का फतेहाबाद इसकी चपेट में है। वहीं चंडीगढ़ और पंजाब के लुधियाना में भी कई लोग इससे पीड़ित हैं। स्वाइन फ्लू से बचने के लिए हमें इसके लक्षण और उपायों के बारे में जान लेना चाहिए।

लुधियाना में एक साथ चार स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इस खबर के बाद सेहत विभाग में हड़कंप मच गया है। दुगरी निवासी एक 76 वर्षीय महिला के पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। सेहत विभाग ने पीड़ित के घर पर टीम को रवाना कर अन्य परिजनों की जांच की और उन्हें दवा दी। शहर के तीन अन्य मरीजों के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि हो गई। तुरंत सेहत विभाग ने दो अन्य टीमों का गठन कर उन्हें पीड़ितों के घर रवाना किया।

दुगरी निवासी एक महिला 29 दिसंबर को हैदराबाद गई थी

एपिडिमोलॉजिस्ट डॉक्टर दिवजोत सिंह ने बताया कि दुगरी निवासी एक महिला 29 दिसंबर को हैदराबाद गई थी। इस दौरान वहां पर बीमार हो गई। 4 जनवरी को वह लुधियाना वापस लौट आई। यहां पर तकलीफ बढ़ने के कारण उसे डीएमसी में भर्ती कराया गया था। मंगलवार देर शाम मिली रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार को तीन अन्य लोगों के स्वाइन फ्लू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।

इसमें गांव ब्रह्मपुरा से 5 साल का एक बच्चा है। इसका उपचार भी डीएमसी लुधियाना में चल रहा है। शहर के टिब्बा रोड निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति के स्वाइन फ्लू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। चौथा स्वाइन फ्लू पीड़ित चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित डीएमसीएच में भर्ती है।

वहीं, हरियाणा के फतेहाबाद में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। चार दिन पहले पुष्टि के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए 12 आशंकितों की रिपोर्ट आ गई है। पीजीआई से आई रिपोर्ट में 12 में से 3 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जिनमें एक 5 साल की बच्ची भी शामिल है।

देखें BJP नेता किशनलाल शर्मा का विवादित VIDEO

चंडीगढ़ में भी स्वाइन फ्लू का एक केस मिला है। पीड़ित हाल ही में पंजाब के दौरे पर गया था। जब वह वापस आया तो उसे स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले। जांच हुई तो पॉजिटिव पाया गया। चंडीगढ़ निवासी मरीज को मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। अब बीमारी कंट्रोल में है। उसके रिश्तेदारों को भी दवाएं दे दी गई हैं।

बीमारी के लक्षण

स्वाइन फ्लू के लक्षण भी सामान्य इन्फ्लूएंजा के लक्षणों की तरह ही होते हैं।

1. बुखार
2. तेज ठंड लगना
3. गला खराब हो जाना
4. मांसपेशियों में दर्द होना
5. तेज सिरदर्द होना
6. खांसी आना
7. कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण इस बीमारी के दौरान उभरते हैं।

ऐसे करें अपना बचाव

1. खांसी, जुकाम, बुखार के रोगी से दूर रहें।
2. आंख, नाक, मुंह को छूने के बाद किसी अन्य वस्तु को न छुएं और हाथों को साबुन/ एंटीसेप्टिक द्रव से धोकर साफ करें।
3. खांसते, छींकते समय मुंह और नाक पर कपड़ा रखें।
4. सहज एवं तनावमुक्त रहिए। तनाव से रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता कम हो जाती है जिससे संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है।
5. खूब उबला हुआ पानी पीएं और पोषक भोजन तथा फलों का उपयोग करें।
7. सर्दी-जुकाम, बुखार होने पर भीड़भाड़ से बचें और घर पर ही रहकर आराम करते हुए उचित (लगभग 7-9 घंटे) नींद लें।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *