मायावती व अखिलेश करेंगे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कल, सपा-बसपा गठबंधन का होगा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। यूपी में सपा-बसपा गठबंधन अब तय हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। इसके लिए दोनों नेता लखनऊ के ताज होटल में शनिवार दोपहर 12 बजे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी व बसपा महासचिव ने प्रेस रिलीज जारी की है। पहले कहा जा रहा था कि गठबंधन का एलान मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी को होगा।

जबकि इनके गंठबंधन सहयोगी आरएलडी प्रमुख अजित सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन में शामिल है लेकिन सीटों को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है। बता दें कि बसपा अजित सिंह को 3 सीटे देना चाहती है जबकि वह 4 सीटों की मांग पर अड़े हैं।

यूपी में लोकसभा की 80 सीटें है। सपा बसपा के साथ आने से अब भाजपा के लिए 2014 में किये गए प्रदर्शन को दोहराना अधिक चुनौतीपूर्ण होगा। 2014 में उप में एनडीए गठबंधन ने 73 सीटें जीती थी। कल प्रेस कांफ्रेंस में सीटों के बंटवारे की भी घोषणा हो सकती है। अभी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियां 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। रायबरेली और अमेठी के सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी जा सकती है। जबकि रालोद को तीन सीटे दी जा सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *