पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने सरपंचों से की बड़ी अपील, कहा-गांव को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 172 शब्द|📅 13 Jan 2019

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सरपंचों से अपने गांवों को मादक पदार्थ मुक्त बनाकर समग्र विकास सुनिश्चित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, चुने हुए जनप्रतिनिधि मादक पदार्थ के खात्मे और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

जनप्रतिनिधियों को मादक पदार्थ दुरुपयोग रोकथाम अधिकारी के तौर पर शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा, “यह पहली जिम्मेदारी है जो मैं आपको सौंप रहा हूं.” उन्होंने उन्हें चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिये सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

मादक पदार्थ की वजह से पीढ़ियों को होने वाले नुकसान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मादक पदार्थ तस्करी की कमर तोड़ने की कसम खाई है और ‍उनकी सरकार ने इसकी आपूर्ति को खत्म करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने कहा कि अब मादक पदार्थ के दुरुपयोग की समस्या को खत्म करने की जिम्मेदारी सरपंचों के कंधों पर है।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *