वाह रे ‘राजा जी’: 2000 सफाई मुलाजिम, फिर भी शहर है गंदा, कौंसलर जगदीश राम ने खुद की सफाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 409 शब्द|📅 13 Jan 2019

वार्ड नंबर 78 मे लोहडी़ और मक्रर संक्रांति पर चलाया 2 दिवसीय सफाई अभियान

डेली संवाद, जालंधर
वार्ड नंबर 78 में पार्षद जगदीश राम समराय की अध्यक्षता में आज लोहड़ी और मकर संक्रांति के पवित्र त्यौहार को मुख्य रखते हुए एक पुण्य कार्य की शुरुआत की गई। 2 दिन तक चलने वाले वार्ड में सफाई अभियान के अंतर्गत जिसमें वार्ड के मोहल्ला निवासियों और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ड के पार्षद खुद सफाई कर रहे हैं और मेन बिन की भी सफाई की गई।

इस अवसर पर मोहल्ला निवासियों द्वारा अपने पार्षद को पूरा सहयोग भी रहा, और सफाई को लेकर नगर निवासियों को सफाई के बारे में बताया गया और निवेदन भी किया गया कि जो वार्ड में नगर निगम की तरफ से बिन रखे हुए हैं उनमें ही कूड़ा करकट डाला जाए, साफ सफाई और स्वच्छता की जानकारी के पंपलेट भी बांटे गए।

वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी और नगर निगम के उच्च अधिकारियों की तरफ से सहयोग ना मिलने करके वार्ड में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं, और बिनों में से कूड़ा करकट खाली करवाने की भी निर्धारित जिम्मेदारी ना होने के कारण बिन कूड़े करकट से भरे पड़े हैं।

वाह रे 'राजा जी': 2000 सफाई मुलाजिम, फिर भी शहर है गंदा, कौंसलर जगदीश राम ने खुद की सफाई

535 सफाई कर्मचारियों की भरती जल्द करे सरकार : पार्षद जगदीश समराय

पार्षद जगदीश समराए ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से यह मांग कि की 535 निगम सफाई कर्मचारियों की जल्दी भर्ती की जाए, क्योंकि सफाई कर्मचारियों की भर्ती 2016 में नगर निगम के हाउस के पास की हुई है, तथा नए 2018 के हाउस में भी 535 सफाई कर्मचारियों का एजेंडा भी पास हो चुका है।

पार्षद समराय ने लोगों को जागरुक करने के लिए तथा साफ-सफाई, कूड़ा जलाने प्लास्टिक और तारे जलाने से भी वार्ड में रोक लगाने के लिए इलाका निवासीयो को जागरूक किया, और कारपोरेशन के उच्च अधिकारियों से यह भी निवेदन किया गया कि स्वच्छता और स्वास्थ्य को सिर्फ खानापूर्ति तक ही सीमित ना रखा जाए, इस मुहिम को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जाए।

इस मौके पर प्रमोद शर्मा, नंदू यादव, जेके दत्ता, दिलीप कुमार,कमल विशिष्ट, मिंटू भगत, अश्वनी मट्टू (सुपर वाइजर) रमेश कुमार, विजय कुमार सहोता, विशाल कुमार, चरणजीत सहोता, चंदर गिल, कृष्णा, प्रीतो, कमलेश,तानिया, सोमा, सनी, रोशन लाल, सुखदेव, चंद्रभान तथा आशा रानी समराय के साथ इस अवसर पर बड़ी संख्या इलाका निवासी में उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *