डेली संवाद, चंडीगढ़। Himachal News: अगर आप पंजाब से हिमाचल में घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरसअल अगर आप मनाली में घूमने के बारे में जाने के लिए सोच रहे है तो फिर जरा रुक जाइए।
गौशाला से गोबर निकालने की भी मनाही
मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल के मनाली में 42 दिन तक मनोरंजन के सभी साधन बंद रहेंगे। यहां तक कि मंदिरों के कपाट, घंटियां, टीवी- रेडियो, देखना-सुनना सब पर प्रतिबंध लग गया है। इसके साथ ही नौ गांवों में कृषि कार्य और गौशाला से गोबर निकालने की भी मनाही है।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
बताया जा रहा है कि यह सब देवता को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। वहां के लोगों की मान्यता है कि उझी घाटी के देवता मकर सक्रांति से अपनी तपस्या में लीन हो जाते है जिसके बाद वहां पर किसी भी प्रकार के शोर शराबे पर मनाही लगा दी जाती है।
26 फरवरी को खोले जाएंगे मंदिर के कपाट
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मकर संक्रांति पर देवता की मूर्ति पर कपड़े से छानी गई मिट्टी का लेप लगाया जाता है, जिसकी विधिवत पूजा हुई और कपाट को बंद किया गया। अब 42 दिन के बाद यानि की 26 फरवरी को मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
स्वर्ग प्रवास से लौटने पर देवताओं का स्वागत होगा, जिसके बाद मंदिर के अंदर से लेपकुमकुम, सेब के पेड़ों के पत्ते, अनाज के दाने आदि निकला जाएंगे। इसके आधार पर सालभर की भविष्यवाणी होगी। इसके बाद ही वहां पर मनोरंजन के सभी साधन खोल दिए जाएंगे।