लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नवजोत सिद्धू पर कांग्रेस लेने जा रही है बड़ा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 15 Jan 2019

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर हो सकता है। कांग्रेस हाईकमान ये दांव पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर खेल सकता है। अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू ने तीन राज्यों में जिस तरह से अपना जलवा दिखाया है, उससे पार्टी हाईकमान उन्हें प्रमोट करने जा रही है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नवजोत सिंह सिद्धू का जलवा सिर चढ़कर बोला। यही नहीं लुंज-पुंज अवस्था में चल रही कांग्रेस के लिए नवजोत सिंह सिद्धू किसी चमत्कार से कम नहीं है। तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू पर कांग्रेस दांव लगाने जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान नवजोत सिंह सिद्धू या उनकी पत्‍नी को लेकर बड़ा फैसला करने वाली है। कभी भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर अमृतसर से लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक बना चुके नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है। फिलहाल पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी यही चाहते हैं। हालांकि सिद्धू खुद की बजाए अपनी पत्नी को लोकसभा चुनाव में उतारना चाहते हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चाहते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू लोकसभा का चुनाव लड़े। इसके लिए उन्होंने पार्टी हाईकमान को संकेत दे दिया है। अगर नवजोत सिंह सिद्धू लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो कैप्टन के लिए रास्ता और भी आसान होगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *