‘अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया इस्तीफा’ व्हाइट हाउस के बाहर बांटे गए अखबार, जाने सच्चाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 17 Jan 2019

वाशिंगटन। दुनिया भर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस्तीफे की फर्जी खबर फैल गई. इसको लेकर अमेरिका समेत दुनिया भर में ट्रंप विरोधी लोग जश्न मनाने लगे. दरअसल, बुधवार को अमेरिका में ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ न्यूज पेपर के फर्जी संस्करण का व्हाइट हाउस के आस-पास और वॉशिंगटन के व्यस्त इलाके में खुले आम वितरण हुआ।

इसमें दावा किया गया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्तीफा दे दिया है. मूल न्यूज पेपर के संस्करण की तरह इसे पेश किया गया. इसमें 6 कॉलम में बड़ा शीर्षक दिया गया- ‘अप्रत्याशित : ट्रंप व्हाइट हाउस से विदा, संकट खत्म’ (‘UNPRESIDENTED Trump hastily departs White House, ending crisis’)।

इस लीड न्यूज में 4 कॉलम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर लगी हुई है, जिसमें वो सिर नीचे झुकाए परेशान नजर आ रहे हैं. न्यूज पेपर में एक मई, 2019 की तारीख भी दर्ज थी. समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक पेनसिलवेनिया एवेन्यू और व्हाइट हाउस के बाहर इस न्यूज पेपर को बांट रही एक महिला ने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट का यह विशेष संस्करण लीजिए. यह मुफ्त है. आपको यह कभी नहीं मिलेगा. महिला प्लास्टिक बैग में न्यूज पेपर का बंडल रखकर वहां से गुजरने वालों को उससे निकालकर न्यूज पेपर थमा रही थी।

वहीं, यह मामला सामने आने के बाद ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने ट्वीट कर अपना स्पष्टीकरण जारी किया. वॉशिंगटन पोस्ट ने कहा कि कि ट्रंप के इस्तीफे की फर्जी न्यूज वाले अखबार का वितरण किया गया. इस फर्जी न्यूज पेपर से वॉशिंगटन पोस्ट का कोई लेना-देना नहीं है. इस घटना की जांच की जा रही है. हालांकि अभी इस खबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *