पश्चिमी यूपी की 22 में से 11 सीटों पर लड़ेगी बसपा, सपा को महज 8 सीट मिलेगी, देखें पूरी लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 439 शब्द|📅 17 Jan 2019

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली
बहुजन समाज पार्टी (BSP) और समाजवादी पार्टी (SP) के गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल हो गई है. लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी के विजयरथ को रोकने के लिए तीन दलों के बीच सीट को लेकर सहमति बन गई है।

आरएलडी के उपाध्यक्ष जयंत सिंह ने अखिलेश यादव के साथ बैठक की थी, जिसके बाद आरएलडी को सूबे की तीन सीटें दी गई हैं और पार्टी का एक उम्मीदवार सपा के चुनाव चिन्ह पर उतरेगा. सूत्रों के मुताबिक पश्चिम यूपी की लोकसभा सीटों को लेकर तीनों दलों में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है।

सूत्रों की मानें तो पश्चिम यूपी की 22 लोकसभा सीटों में से ज्यादातर सीटें बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई है. पश्चिम की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि 8 सीटों पर सपा और 3 सीटों पर आरएलडी को मिली हैं.सूबे की अभी 56 सीटों पर तस्वीर साफ नहीं हुई है।

पश्चिम यूपी इन सीटों पर बसपा लड़ेगी चुनाव

  • नोएडा (बसपा)
  • गाजियाबाद (बसपा)
  • मेरठ-हापुड़ (बसपा)
  • बुलंदशहर (बसपा)
  • आगरा (बसपा)
  • फतेहपुर सिकरी (बसपा)
  • सहारनपुर (बसपा)
  • अमरोहा (बसपा)
  • बिजनौर (बसपा)
  • नगीना (बसपा)
  • अलीगढ़ (बसपा)

पश्चिम यूपी की इन आठ सीटों पर सपा लड़ेगी लोकसभा चुनाव

  • हथरस (सपा)
  • कैराना (सपा)
  • मुरादाबाद (सपा)
  • संभल (सपा)
  • रामपुर (सपा)
  • मैनपुरी (सपा)
  • फिरोजाबाद (सपा)
  • एटा(सपा)

सपा-बसपा गठबंधन में चौधरी अजित सिंह का पार्टी आरएलडी शामिल हो गई हैं. इन तीनों पर लड़ेगी चुनाव

  • बागपत (आरएलडी)
  • मुजफ्फरनगर (आरएलडी)
  • मथुरा (आरएलडी)

बता दें कि सपा और बसपा ने 23 साल की आपसी दुश्मनी को भुलाकर गठबंधन किया है. शनिवार को अखिलेश यादव और मायावती ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गठबंधन का ऐलान किया था. सीट शेयरिंग को लेकर मायावती ने घोषणा की थी कि सूबे की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर सपा-बसपा चुनाव लड़ेगीं. इसके अलावा रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस के खिलाफ सपा-बसपा गठबंधन अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी. बाकी बची 2 सीटें सहयोगी दल के लिए रखी गई थी।

सपा-बसपा गठबंधन में तीसरी पार्टी के रूप में राष्ट्रीय लोकदल की एंट्री हुई है. सपा-बसपा गठबंधन ने आरएलडी को पहले 2 सीटें देने की बात कही थी, जिस पर अजित सिंह राजी नहीं थे. वो चार सीटों की लगातार मांग रहे थे. इसको लेकर बुधवार को आरएलडी नेता जयंत चौधरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में बैठक हुई थी. इसी दौरान सीट शेयरिंग का फॉर्मूल तय हुआ, जिसमें आरएलडी को बागपत, मथुरा और मुजफ्फरनगर सीटें देना का फॉर्मूला तय हुआ है. इस तरह से आरएलडी को तीसरी सीट सपा को अपने कोटे से देना होगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *