सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज ने मनाया स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिवस

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को युवा सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया। जिसमें भारतीय विकास परिषद के एडवोकेट शिव कुमार सोनिक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए और को-एड कॉलेज डायरेक्टर श्रीमती वीणा दादा गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में उपस्थित हुए।

इनका स्वागत कॉलेज डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त डायरेक्टर डॉ.शर्मा ने विषय का परिचय दिया गया। श्री सोनिक ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए स्वामी जी को भारत का महान पुत्र बताया। जिन्होंने सकारात्मक जीवन का नेतृत्व करने, स्वयं के भीतर शक्ति की खोज करने और आंतरिक विवेक से ज्ञान प्राप्त करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि अगर आप भारत को जानना चाहते हैं तो विवेकानंद को पढ़ें। प्रो.मोनिका खन्ना ने वोट ऑफ़ थैंक्स किया गया और प्रो. नेहा छीनना ने मंच का संचालन किया। कॉलेज के छह छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *