कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के समर्थकों में चले डंडे-कुर्सियां, कई जख्मी, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 428 शब्द|📅 17 Jan 2019

शिमला। हिमाचल कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की ताजपोशी से पहले रैली में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया, लेकिन एक घंटे के भीतर ही पार्टी दफ्तर में आला नेताओं के सामने वीरभद्र और सुक्खू के समर्थक भिड़ गए। राठौर के पीसीसी प्रमुख की कुर्सी संभालने से पहले दोनों गुटों में हुए खूनी संघर्ष में कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

एक कार्यकर्ता को सिर में चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घायल राजीव राणा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। वीरवार को चौड़ा मैदान में रैली के बाद करीब पौने चार बजे कुलदीप सिंह राठौर पदभार संभालने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे। सभागार में पहुंचते ही राठौर के स्वागत में नारेबाजी हुई।

नारेबाजी के बीच गालीगलौज

पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू पहले से राठौर के स्वागत को खड़े थे। राठौर के मंच पर पहुंचने के बाद पाटिल और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी आ गए। इसी बीच, वीरभद्र समर्थकों ने उनके जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

दूसरी ओर से सुक्खू समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी के बीच गालीगलौज शुरू हो गया। टकराव बढ़ने के साथ ही दोनोें गुटों के समर्थकों में मंच के सामने ही हाथापाई शुरू हो गई। लात-घूंसों के साथ प्लास्टिक की कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकी जाने लगीं।

कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के समर्थकों में चले डंडे-कुर्सियां, कई जख्मी, देखें तस्वीरें

इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। गंभीर चोट लगने के कारण सुक्खू समर्थक राजीव राणा को शिमला के डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह सारा घटनाक्रम प्रभारी रजनी पाटिल, राठौर, वीरभद्र और सुक्खू के सामने हुआ।

लगभग आधे घंटे तक इस हिंसक टकराव के बाद जैसे ही कार्यकर्ता शांत हुए तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंच से उठकर चले गए। मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, कौल सिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा सहित अन्य नेता भी उनके साथ वहां से चले गए। पार्टी प्रभारी पाटिल इन्हें रोकती रह गईं। इसके बाद रजनी पाटिल, राठौर, सुक्खू आदि ही मंच पर रह गए। काफी देर हंगामे के बाद राठौर ने पदभार ग्रहण किया।

पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपस में मारपीट कर रहे थे तो कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल मंच से उनसे शांत होने की अपील करती रहीं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। कई कार्यकर्ता मंच के पास घेरा बनाए रहे, ताकि कोई मंच की ओर कोई ऐसी चीज न फेंके, जिससे बड़े नेता चोटिल हों। मुकेश अग्निहोत्री ने भी कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *