MLA रिंकू के बाद अब परगट ने अपने ही मेयर को बताया ‘बेकार’, पूर्व मेयर बोले-राजा को अब ‘गद्दी’ छोड़ देनी चाहिए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 18 Jan 2019
  • पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने कहा कि पिछले एक साल में शहर का नुकसान हुआ

  • एसे मेयर जगदीश राजा को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के पूर्व मेयर और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील ज्योति ने कहा कि कांग्रेसी विधायक परगट सिंह के आराेपों के बाद मेयर जगदीश राजा को इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व मेयर ने कहा कि विधायक ने मेयर को कमजोर बताया है और साफ कहा है कि इससे नुकसान होगा।

सुनील ज्योति ने कहा है कि विधायक परगट सिंह से पहले वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू ने मेयर जगदीश राजा के लिए ऐसा ही कहा था। अब जगदीश राजा को अपनी ही पार्टी के दो विधायकों के विरोध के बाद अपना पद छोड़ देना चाहिए।

सुनील ज्योति ने कहा कि जगदीश राजा 10 साल तक लोगों को गलत मुददों पर गुमराह करते रहे। इन मुददों पर वह अब बात भी नहीं करते। विधायक परगट ने सीएम अमरिंदर सिंह के सामने जो आरोप लगाए हैं उससे साफ है कि अगर कमजोर मेयर रहेगा तो शहर का नुकसान ही होगा। मेयर बताएं कि 1 साल में उन्होंने क्या काम किया है। नहीं तो भाजपा बताएगी कि उन्होंने कौन से काम किए थे और कांग्रेसी मेयर ने 1 साल में किस तरह शहर का नुकसान किया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *