विपक्ष की रैली में पहुंचे शत्रु बाबू पर गिर सकती है गाज, इस BJP नेता ने दिए कार्रवाई के संकेत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 19 Jan 2019

नई दिल्ली। कोलकता में ममता बनर्जी द्वारा आयोजित विपक्षी पार्टियों की मेगा रैली पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। भाजपा ने विपक्षी पार्टियों की इस महारैली को मौकापरस्ती की राजनीति करार दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए विपक्ष ये गठबंधन कर रहा है, लेकिन देश की जनता समझदार है और उन पर विपक्ष का कोई जादू नहीं चलने वाला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तुष्टीकरण के खिलाफ लड़ रहे हैं। इससे विपक्षी दल तिलमिला उठे हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही अगली सरकार बनेगी।

शत्रुघ्न सिन्हा के ममता की रैली में शामिल होने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस महारैली में वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने भी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर निशान साधा। राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि कुछ लोगों की इच्छाएं बहुत बड़ी हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा के रैली में शामिल होने पर रूड़ी ने कहा कि सिन्हा मौका परस्त हैं, उनपर पार्टी ने संज्ञान ले चुकी है। जल्दी ही उन्हें लेकर पार्टी कोई फैसला करेगी। रूडी ने कहा, ‘शत्रुघ्न सिन्हा पर पार्टी अपना संज्ञान ले चुकी है। कुछ लोगों की महत्वाकांक्षा बहुत बढ़ गई है। मैं ऐसे लोगों के बारे में कुछ नहीं कह सकता। यह जरूर कहना चाहता हूं कि यह पार्टी और जनता के विश्वास के साथ धोखा देने का काम है।’

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *