मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, फिर होगा किसानों का कर्ज माफ, सर्वे शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 19 Jan 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कर्ज माफी योजना के बाद अब दोबारा कर्ज माफी योजना के लिए छोटे किसानों का सर्वे करना शुरू कर दिया है. अब जिला स्तर पर किसान हेल्प डेस्क खोली गई है जहां किसान कर्ज माफी योजना से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इस हेल्पडेस्क में भारी संख्या में किसान से संपर्क साधा जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक इन सभी किसानों के प्रपत्र लिए जा रहे हैं उनके पत्रों की जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के विकास भवन में जिला कृषि अधिकारी के ऑफिस में लगी किसानों की ये भीड़ सरकार के फसल ऋण माफी योजना का लाभ लेने के लिए उमड़ी है।

यहां भारी तादाद में किसान अपने प्रपत्र जमा कर रहे हैं. विगत दिनों पूर्व शासन से निर्देश के बाद किसानों के लिए जिला अधिकारी की ओर से छोटे किसानों को के लिए किसान हेल्प डेस्क जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में खोली गई है. जिसके तहत फसल ऋण माफी योजना के लिए छूट किसानों को लाभ दिलाने के लिए प्रपत्र जमा करवाए जा रहे हैं।

जहां बड़ी संख्या में किसान अपने पत्र, फसल ऋण माफी योजना के लिए जमा कर रहे हैं. वहीं जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि शासन से आए निर्देश के बाद किसान हेल्पडेस्क खोली गई है जहां अभी तक जिले में 748 किसानों के आवेदन आए हैं।

इन्हें ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा, जिसके बाद सत्यापन के लिए तहसील को भेजा जाएगा, इनमें से जो भी किसान पात्रता की श्रेणी में आएंगे उनको फसल ऋण माफी योजना का लाभ दिया जाएगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *