मार्केट कमेटी की धक्केशाही से जालंधर के आढ़तियों में गुस्सा, कल से फीस देना बंद, कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 19 Jan 2019

डेली संवाद, जालंधर
मकसूदां मंडी में फड़ी वालों को पीछे भेजे जाने का कड़ा विरोध शुरू हो गया है। खुद आढ़ती एसोसिएशन एकजुट हो गई है। एसोसिएशन ने कहा है कि अगर फड़ी वालों को पीछे धकेला जाता है तो वे सभी मार्केट कमेटी को फीस देना बंद कर देंगे। फड़ी वालों के समर्थन में उतरी आढ़ती एसोसिएशन के गुस्सा का खामियाजा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को भी भुगतना पड़ सकता है। इसका आढ़तियों ने साफ संकेत दिए हैं।

मार्केट कमेटी ने फरमान सुनाया है कि मंडी में लग रही फड़ियों पीछे भेजी जाएंगी। जिससे फड़ी वालों ने कड़ा विरोध किया। फड़ी वालों के समर्थन में उतरे आढ़तियों ने आज मीटिंग कर ऐलान किया है कि अगर फड़ी वालों के साथ मार्केट कमेटी ने धक्केशाही की तो फीस बंद कर दिया जाएगा।

आढ़तियों का कहना है कि फड़ी वालों के साथ उनका लेन-देन चलता है। ऐसे में कई फड़ी वाले आढ़तियों के लिए काम करते हैं। अगर इन्हें पीछे भेजा गया है तो फड़ी वालों के साथ साथ आढ़तियों का कारोबार खराब होगा। आढ़ती एसोसिएशन एकजुट होकर फड़ी वालों का समर्थन किया है। इस मौके पर रशपाल बब्बू, हरचरण सिंह काकू, राजू मखीजा, रमन, राजिंदर छोटू, मदन नारंग, किशन, जानी बतरा आदि मौजूद थे।

कांग्रेस पर भारी पड़ सकता है आढ़तियों का गुस्सा

लोकसभा चुनाव सिर पर है। कांग्रेस के मौजूदा सांसद संतोख चौधरी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दूसरे टिकट के प्रबल दावेदार और वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू भी लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। एसे में आढ़तियों का गुस्सा कांग्रेस के प्रत्याशी पर भारी पड़ सकता है। आज हुई मीटिंग में आढ़तियों ने साफ संकेत दिया है कि अगर उनके साथ धक्केशाही हुई तो वे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएंगे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *