⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 145 शब्द|📅 20 Jan 2019
मिस्र। मिस्र ने महिलाओं में कामोत्तेजना बढ़ाने वाली दवा के उत्पादन और बिक्री को मंजूरी दे दी है। मिस्र यह कदम उठाने वाला पहला अरब देश बन गया है। फीमेल वायग्रा कही जाने वाली इस दवा को केमिकल भाषा में फ्लिबानसेरिन कहा जाता है। मिस्र में एक स्थानीय कंपनी इस दवा का उत्पादन कर रही है।
इस दवा के इस्तेमाल को इस बीच अनुमति मिली है जब मिस्र में तलाक की दर बढ़ रही है और स्थानीय मीडिया के अनुसार दंपतियों के बीच यौन समस्याएं इसकी एक बड़ी वजह हैं। फ्लिबानसेरिन के निर्माता का कहना है कि देश में हर दस में तीन महिलाओं में कामोत्तेजना कम होने की परेशानी है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








