होटल के बाथरूम में नहा रही महिला का VIDEO बनाया, जबरदस्त हंगामा, पुलिस पहुंची

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 449 शब्द|📅 20 Jan 2019

रुड़की। शहर के एक होटल के बाथरूम में नहा रही महिला का एक कर्मचारी ने वीडियो बनाया। पुलिस के आने से पहले ही कर्मचारी ने वीडियो डिलीट कर दिया। पुलिस ने महिला के सामने कर्मचारियों की परेड कराई, लेकिन महिला कर्मचारी को नहीं पहचान पाई। इस मामले को लेकर होटल में करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के देहरादून रोड पर एक होटल है। दिल्ली से एक परिवार शहर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। यह परिवार देहरादून रोड स्थित इस होटल में कमरा लेकर रुका था। आरोप है कि रात करीब 10 बजे दिल्ली के इस परिवार की एक महिला कमरे के बाथरूम में नहा रही थी। बाथरूम में नहा रही एक महिला का होटल के कर्मचारी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया।

महिला ने शोर मचाया तो कर्मचारी वहां से भाग खड़ा हुआ

इसी बीच महिला की इस पर नजर पड़ गई। महिला ने शोर मचाया तो कर्मचारी वहां से भाग खड़ा हुआ। शोर मचाने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। महिला ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने होटल में हंगामा कर दिया। होटल के कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन पुलिस को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

हंगामा बढ़ने पर होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना गंगनहर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। हालांकि होटल प्रबंधन ने किसी भी कर्मचारी के वीडियो बनाने की बात से इंकार कर दिया। पुलिस ने होटल के सभी कर्मचारियों की महिला के सामने परेड कराई लेकिन महिला उस कर्मचारी को नहीं पहचान पाई।

वीडियो बनाने वाले कर्मचारी का चेहरा नहीं देख पाई

महिला ने बताया कि वह वीडियो बनाने वाले कर्मचारी का चेहरा नहीं देख पाई। मौके पर पहुंचे एसआइ प्रदीप कुमार ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे और कर्मचारियों के मोबाइल की जांच पड़ताल की। पुलिस न तो किसी कर्मचारी को ट्रेस कर पाई और न ही किसी कर्मचारी के मोबाइल में पुलिस को वीडियो नहीं मिला। महिला और इसके परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपित कर्मचारी ने वीडियो फुटेज डिलीट कर दी है।

परिजन इन सभी के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच की मांग करने लगे। पुलिस ने बताया कि बिना मुकदमा दर्ज हुए फॉरेंसिक जांच नहीं हो सकती। इसके बाद ही महिला और इसके परिजन शांत हुए। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। एसआइ प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *