क्रांतिकारी वीरों के सपनों का भारत बनाने के लिए भ्रष्टाचारी नेताओं की नेतागीरी खत्म करना ही देश भक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी : किशनलाल शर्मा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 377 शब्द|📅 20 Jan 2019

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी हेतु पृथ्वी नगर में हुई विशाल बैठक

डेली संवाद, जालंधर
जन जागृति मंच की ओर से करवाए जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां हेतु एक विशाल बैठक पृथ्वी नगर में हुई। जिसकी अध्यक्षता अश्वनी कुमार राजू ने की। इस अवसर पर भारी संख्या में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किशन लाल शर्मा ने कहा कि जन जागृति मंच पिछले 20 सालों से किशनपुरा क्षेत्र में धार्मिक व सामाजिक आयोजन जनता के सहयोग से कर रहे हैं।

जन जागृति मंच का एक ही लक्ष्य है कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना उत्पन्न हो यह तभी संभव है जब तक आम समाज के लोगों का सहयोग हमें रहता है और उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी वीरों के सपनों का भारत बनाने के लिए भ्रष्टाचारी नेताओं की नेतागिरी को खत्म करना ही देश भक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि जो ताकतें भारत देश को जातिवाद पर बांटना चाहती है उनको भी कुचल के रख देना युवा पीढ़ी का कर्तव्य है और उन्होंने कहा कि आज समय की जरूरत है युवाओं में देशभक्ति का जज्बा करने के लिए ऐसे आयोजन समय की जरूरत है।

जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीनें कंबल बांटे जाएंगे

इस अवसर पर मंच के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह किशनपुरा श्री गुरु रविदास रोड सुबह 12:00 बजे से 2:00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा और जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीनें कंबल बांटे जाएंगे। इस अवसर पर क्रांतिकारी वीरों के परिवार शामिल होंगे।

इस अवसर पर मंच के महासचिव अजमेर सिंह बादल ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करते कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी की ड्यूटियां लगा दी गई है। मंगलसेन लाडा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संदीप तोमर, अमरीक सिंह विरदी, स्नेह लता, मंजू बाला, अनीता रानी, विद्या रानी, जसपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, अवतार सिंह, बाबा वर्मा, नरेश कुमार, आजाद सिंह, परमिंदर सिंह, रवि कुमार, जितेंद्र शर्मा, रघुनाथ राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *