पंजाब में AAP का चुनावी शंघनाद, केजरीवाल बोले-झाड़ू को तिनका-तिनका करने वाला कोई पैदा नहीं हुआ

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 745 शब्द|📅 20 Jan 2019

आम लोगों, दलितों और गरीबों के लिए हां का नारा लगा, केजरीवाल ने बजाया चुनावी बिगुल

डेली संवाद, चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बरनाला में लोक सभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए पंजाब के मुख्य मंत्री पर हमला बोलते कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने किसानों-बेरोजगारों समेत पंजाब के दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ धोखा ही धोखा किया है।

जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 3 वर्ष की सरकार ने सेहत, शिक्षा समेत हर क्षेत्र में प्रशंसायोग कार्य करके काया-कल्प ही बदल कर रख दी है, जो देशों विदेशों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसका हर वर्ग समेत आम लोग, दलित और पिछड़े गरीब भरपूर लाभ ले रहे हैं।

इस मौके अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा लोगों के हक और सच की आवाज बुलंद करती आई है और वह लोग जो कह रहे हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी तिनका-तिनका हो गई है आज की रैली उनके के लिए एक जवाब है। उन्होंने कहा कि किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं है कि आम आदमी पार्टी को खत्म करे क्योंकि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस और अकाली दल ने मिल कर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की परंतु सच की ताकत को कभी झुका नहीं सके।

गरीब लोगों के हक और सच को हमेशा दबाया गया

कैप्टन अमरिन्दर सिंह और पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल पर बरसते केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दलितों, पिछड़े वर्ग और गरीब लोगों के हक और सच को हमेशा दबाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल के राज में गरीब, दलित और पिछड़ा वर्ग हमेशा दुखी रहा है। उन्होंने कहा कि दलितों को उनकी बनती सुविधाएं और हक नहीं दिए गए।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह की लोक विरोधी और दलित विरोधी सोच पर केजरीवाल ने कहा कि राज्य में सरकारी शिक्षा और सेहत सुविधाओं की हालत बिल्कुल दयनीय हो चुकी है। जिस कारण गरीब और दलित शिक्षा और सेहत जैसी बुनियादी सहूलतों से वंचित हो गए हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार द्वारा राज्य के सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में देने की आलोचना करते केजरीवाल ने कहा कि इससे वह गरीबों और दलितों से उनके जीने का हक भी छीनने जा रही है।

उन्होंने पूछा कि यदि सरकार शिक्षा और सेहत जैसी बुनियादी सहूलतें प्रदान नहीं कर सकती तो उनको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह राज्य के लोगों के कर्ज माफी, हर घर रोजगार, पैंशन और स्मार्ट फोन के झूठे वायदे करके सत्ता में आए थे, परंतु सरकार बनने के बाद सभी वायदों से पलट गए हैं। जिस कारण पंजाब के गरीब और दलित लोग ठग्गा हुआ महसूस कर रहे हैं।

दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों की काया-कल्प हो गया है

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा और सेहत के क्षेत्र में जी-तोड़ मेहनत की है जिससे दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों की काया-कल्प हो गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकों का प्रयोग करके सरकारी शिक्षा को प्राईवेट शिक्षा की अपेक्षा और ज्यादा अच्छा बना दिया है। जिससे गरीबों और दलितों के बच्चों को यह सुविधा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों का नतीजा प्राईवेट स्कूलों की अपेक्षा बेहतर था और 90 प्रतिश्त से ज्यादा बच्चे पास हुए थे। इसी तरह सरकारी अस्पतालों का काया कल्प करते हुए गरीबों के लिए मुफ्त दवाएं और इलाज की सुविधा प्रदान करके दस लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज का प्रबंध किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली सरकार के कार्यों में रुकावटें डालने की बहुत कोशिश की परंतु सरकार को दलितों और गरीबों की भलाई के कार्य करने से रोक नहीं सकी।

इस मौके दिल्ली के उपमुख्य मंत्री मनीष सिसोदिया, एमपी साधु सिंह, विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, कोर कमेटी के चेयरमैन और विधायक प्रिंसिपल बुद्धराम, जस्टिस जोरा सिंह, हरमोहन धवन, विधायक अमन अरोड़ा, कुलतार सिंह संधवां, जय कृष्ण सिंह रोड़ी, अमरजीत सिंह सन्दोआ, मनजीत सिंह बिलासपुर, रुपिन्दर रूबी, प्रो. बलजिन्दर कौर, मीत हेयर, कुलदीप धालीवाल, डा. रवजोत सिंह, नरिन्दर सिंह शेरगिल, गुरदित्त सिंह सेखों, दलबीर ढिल्लों और अन्य नेता भी मौजूद थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *