करतारपुर गलियारा प्रोजैक्ट को लेकर पाकिस्तान ने साझा किया प्रस्ताव, कहा- भारत दे मसौदे को अंतिम रूप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 22 Jan 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारा समझौते का मसौदा भारत के साथ साझा किया है. पाकिस्तान ने भारतीय दल को इस्लामाबाद आकर मसौदे को अंतिम रूप देने का न्योता भी दिया है. बता दें कि प्रस्तावित मसौदे के तहत भारतीय सिख तीर्थ यात्रियों को नरोवाल स्थित दरबार साहिब करतारपुर गुरुद्वारा जाने की सुविधा दी जाएगी।

यह गुरुद्वारा भारतीय सीमा में गुरदासपुर (kartarpur corridor) से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तान में स्थित है. पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने एक बयान में कहा कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के माध्यम से प्रस्ताव का मसौदा भारत को सौंपा गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल पाकिस्तान सरकार के विदेश मंत्री के बयान के बाद दोनों सरकारें आमने-सामने खड़ी हो गई थी. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी द्वारा करतारपुर गलियारे (kartarpur corridor) को लेकर दिए बयान पर कड़ा ऐतराज जताया था।

सुषमा स्वराज ने कहा था कि इस तरह का बयान सिखों का अपमान करने जैसा है. स्वराज (Sushma Swaraj) ने ट्वीट कर कहा था कि श्रीमान पाकिस्तान के विदेश मंत्री आपके द्वारा कही गई गुगली वाली बात आपकी मंशा को पूरी तरह से लोगों के सामने रख रही है।

इससे यह भी पता चलता है कि आपकी सरकार को सिखों की भावना की कोई परवाह नहीं है. उन्होंने आगे कहा था कि मैं आपको बताना चाहती हूं कि हम आपकी गुगली में नहीं फंसे हैं. हमारे दो मंत्री करतारपुर साहेब (kartarpur corridor) सिर्फ इसलिए गए ताकि वह इस पवित्र गुरुद्वारे में प्रार्थना कर सकें।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *