कुख्यात लेडी डाॅन व जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली सोनू पंजाबन पर जानलेवा हमला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 23 Jan 2019

नई दिल्ली। देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में कई बार गिरफ्तार हो चुकी दिल्ली की लेडी डॉन सोनू पंजाबन एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल, देह व्यापार गिरोह चलाने वाली कुख्यात सोनू पंजाबन की कार पर पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि कार पर तीन गोलियां चली हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनू पंजाबन गीता कॉलोनी में किसी जानकार से मिलकर भाई के साथ लौट रही थी। इसी दौरान उनकी कार पर तीन गोलियां दागी गईं। इस दौरान फायरिंग में भाई-बहन दोनों बाल-बाल बचे।

वहीं, पुलिस की मानें तो यह घटना प्रायोजित हो सकती है। खुद गोलियां चलवाने की आशंका भी जताई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद लक्ष्मी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनू पंजाबन चार-पांच दिन पहले जेल से बाहर आई है। सोनू पंजाबन पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

फर्राटेदार अंग्रेजी और आधुनिक कपड़ों पहनकर बेहद खूबसूरत लुक में रहने वाली सोनू अपने बिंदास अंदाज में किसी हीरोइन से कमतर नहीं हैं। उसने ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा शुरू किया था। शुरुआत में वह खुद कॉलगर्ल का काम करती थी, धीरे-धीरे और लड़कियों को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया।

1000 करोड़ रुपए के जिस्मफरोशी का धंधा

दिल्ली में चलने वाले तकरीबन 1000 करोड़ रुपये के जिस्मफरोशी के धंधे को संचालित करने वाली सोनू 2011 में क्रिकेट विश्व कप फाइनल से एक दिन पहले भी चर्चा में आई थी।

विश्वकप के रोमांच के बीच फार्म हाउसों और होटलों में क्रिकेट से जुड़ी पार्टियों के कारण शहर में जिस्मफरोश लड़कियों की मांग काफी बढ़ी हुई थी। सोनू पंजाबन हर दलाल के वहां लड़कियां सप्लाई करती थी, तो इस बीच देह व्यापार करवाते-करवाते वह खुद पुलिस के जाल में फंस गई।

बाद में कुछ टेलीविजन स्टार भी जिस्मफरोशी के धंधे में सोनू पंजाबन के संपर्क में थीं। किसी जमाने में सोनू के ग्राहकों में उद्योगपतियों, राजनेताओं से लेकर कई बड़े-बड़े नाम शामिल रहे हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *