ATS ने ISIS से जुड़े 9 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद, बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 23 Jan 2019

मुंबई। महाराष्ट्र एटीएस ने एक बड़े आतंकी साजिश को नाकाम किया है. महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस से सम्बंध रखने और आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में लगे 9 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि इनमें से 4 औरंगाबाद से और 5 युवक ठाणे के मुम्ब्रा से पकड़े गए हैं. उनमें से एक नाबालिग भी है, जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है. ATS के मुताबिक़ ये सभी लोग आतंकी साजिश को अंजाम देने वाले थे।

उनके पास से केमिकल पाउडर, एसिड पाउडर , धारदार हथियार ,हार्ड ड्राइव, मोबाइल फोन, सिम कार्ड जब्त हुए हैं. हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई थी कि आखिर ये कहां-कहां आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में थे।

औरंगाबाद और ठाणे में सभी के घरों में छापा मारकर तलाशी ली गई

ATS के मुताबिक उन्हें बहुत पहले से युवकों पर शक था. इसलिए एक से ज्यादा टीमें कई हफ्तों से युवकों पर नजरें रखे हुई थी. आतंकी साजिश और उनकी अवैध गतिविधियों की सूचना पुख्ता होने के बाद सोमवार रात को एक साथ ही औरंगाबाद और ठाणे में सभी के घरों में छापा मारकर तलाशी ली गई।

इससे पहले बीते दिसंबर में ही महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने पुणे और पंजाब से दो खालिस्तान समर्थकों को गिरफ्तार किया था. मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दोनों पाकिस्तान और दूसरी जगहों पर खालिस्तानी अलगाववादियों के संपर्क में थे।

अधिकारियों (Mumbai Police) ने बताया कि दो दिसंबर को अवैध तौर पर देशी पिस्तौल और पांच कारतूस रखने के लिए शस्त्र कानून के तहत कर्नाटक निवासी हरपाल सिंह नगरा (42) को पुणे जिले में चाकन से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह आजाद खालिस्तान का समर्थक है और इंटरनेट के जरिए हथियार खरीदारी में संलिप्त था और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टर बनाता था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *