DIPS हर सहयोग के लिए वचनबद्ध, सामाजिक दायित्व पूरे समाज की जिम्मेदारी है-सी.ए.ओ रमनीक सिंह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 24 Jan 2019

डेली संवाद, जालंधर
जहां एक ओर जि़ला प्रशासन जिले को सुचारू रूप से चलाने के लिए वचनबद्ध है, वहीं पूरे समाज का विशेष तौर पर शैक्षिक संस्थाओं का यह दायित्व बनता है कि समाज के प्रति अपना दायित्व निभाएं तथा जि़ला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। इसी जज्बे के साथ डिप्स श्रृंखला के पदाधिकारियों ने सी.ए.ओ रमनीक सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मुलाकात की।

डिप्स की सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा ने बताया कि डिप्स चेन समय-समय पर समाज को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। चाहे वह नारी सशक्तिकरण हो, चाहे ट्रैफिक व्यवस्था की बात हो, जरूरतमंदों को शिक्षा प्रदान करने का प्रयास हो या नुक्कड़ नाटकों द्वारा समाज को सही जीवन जीने की राह दिखाना हो।

विभिन्न अवसरों पर डिप्स चेन द्वारा निष्ठावान एंवम कर्मठ पुलिस के जवानों की शौर्य कहानियों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि डिप्सं में बच्चों को विशेष रूप से पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत करवाया जाता है तांकि उनके मन में अपनी पुलिस के प्रति सम्मान तथा आदर की भावना बढ़े एवं वे भी इस क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित हों।

इस सुअवसर पर सी.ए.ओ रमनीक सिंह तथा डिप्स के प्रतिनिधियों सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा, डायरैक्टर एस.एस. बेदी, प्रिंसीपल नीलू बावा, प्रिंसीपल शांति शर्मा, प्रिंसीपल जगबीर सिंह, प्रिंसीपल राजेन्द्र नैय्यर ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को गुलदस्ता भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *