जालंधर के मेयर जगदीश राजा के पुतले की अर्थी पर छाती पीट-पीट कर रोए ये युवा, चौक में किया क्रियाक्रम, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 24 Jan 2019

मेयर के पुतले की अर्थी निकाली और कंपनी बाग चौक में आग लगा दी

डेली संवाद, जालंधर
शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, सीवरेज जाम और टूटी सड़कों से परेशान लोगों के साथ आज भाजपा युवा मोर्चा ने मेयर जगदीश राजा के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के सदस्यों ने मेयर के पुतले की अर्थी निकाली और कंपनी बाग चौक में आग लगा दी।

मेयर जगदीश राजा के खिलाफ मिलाप चौक से लेकर कंपनी बाग़ तक शव यात्रा निकाल और कंपनी बाग पर मेयर जगदीश राजा का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मेयर अधिकारियों व कर्मचारियों पर जबरन दबाव बनाकर अवैध निर्माण कार्यों को संरक्षण दे रहे हैं। जिसके चलते शहर में नगर निगम की दुकानों पर धडल्ले से अवैध निर्माण कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेयर के संरक्षण के चलते निगम में तमाम अनियमितताएं हो रही हैं। जिसके चलते दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने नगर निगम दफ्तर में चल रही अनियमितताओं की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एक साल के कार्यकाल में शहर की हालात खराब

जालंधर के मेयर जगदीश राजा के पुतले की अर्थी पर छाती पीट-पीट कर रोए ये युवा, चौक में किया क्रियाक्रम, जाने वजह

इस अवसर पर मुनीष विज ने कहा की सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर खतरनाक गढ्ढे हैं। बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट की हालत भी दयनीय है। सफाई व्यवस्था भी धड़ाम हो चुकी है। सड़क की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई है।

महामंत्री संजीव शर्मा एवं अर्जुन खुराना ने कहा कि बरसात में रोजाना दुर्घटना हो रही हें, लेकिन अब तक ना ही निगम प्रशासन ने कोई ध्यान दिया और ना ही हलके के विधायक कोई सुध ले रहे है। विधायक और मंत्री आपस में ही खिंचातानी में लगे हुए है। मेयर जगदीश राजा के एक साल के कार्यकाल में शहर की हालात बहुत खराब हो चुकी है।

जालंधर के मेयर जगदीश राजा के पुतले की अर्थी पर छाती पीट-पीट कर रोए ये युवा, चौक में किया क्रियाक्रम, जाने वजह

इस मौके पर दिनेश शर्मा, पंकज सारंगल, पंकज जुल्का, रजनीश पंडित, अमित भाटिया, हरजिंदर सिंह बाबू, सुशांत कोहली, गौरव राय, नसीब, शिवम चोपड़ा, दीपक भाटिया, मनी कुमार, अजीत, मुकेश खुल्लर, वरुण नागपाल, वरुण दुबे, अरुण मल्होत्रा, कार्तिक दुग्गल, करण, आयुष यादव, उमेश बत्रा उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *