भाजपा नेताओं के सामने किशनलाल ने Ex MLA केडी भंडारी से माफी मांगी, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 368 शब्द|📅 24 Jan 2019

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा जालंधर में किशनलाल शर्मा को लेकर चली आ रही पूर्व विधायकों की नाराजगी दूर हो गई। किशनलाल शर्मा ने आज कोर कमेटी की बैठक में सभी के सामने पूर्व सीपीएस केडी भंडारी से माफी मांग ली। किशनलाल ने कहा कि उन्होंने चुनाव के वक्त जो बुरा-भला कहा, उसके लिए उन्हें दुख है।

पिछले कई दिनों से चली आ रही लड़ाई का आज भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी ने पटाक्षेप करवा दिया। इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने किशनलाल शर्मा से माफी मंगलवाई। इसे लेकर आज रमन पब्बी ने अपने आवास पर भाजपा जिला कोर ग्रुप की एक बैठक बुलाई।

विभिन्न संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा की गई

इस बैठक में विभिन्न संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा की गई। आने वाले 2019 के लोकसभा चुनावों के बारे में पार्टी की चल रही गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई इसके साथ-साथ जालंधर शहर में किशन लाल शर्मा का पार्टी में दोबारा शामिल होने पर उपजी नाराजगी भी दूर करवाई गई।

किशन लाल शर्मा को कोर कमेटी की चल रही मीटिंग के बीच में बुलाया गया और कृष्ण देव भंडारी और किशन लाल शर्मा के बीच में चल रहे मतभेदों को दूर किया गया। किशन लाल शर्मा ने कमेटी के बीच में कहा कि उनसे कोई भी जज्बाती तौर पर किसी के प्रति पिछले चुनावों के दौरान कोई गलत बात कही गई हो तो उसे उसका खेद है।

वे भारतीय जनता पार्टी के समर्पित सिपाही बनकर चलना चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जो भी सीनियर लीडर हैं उनका मैं बहुत सम्मान करता हूं और वह मेरे बड़े भाई के समान हैं उन्होंने खासतौर पर केडी भंडारी को कहा कि वह मेरे बड़े भाई हैं और उनको मेरी कही गई किसी बात का दुख पहुंचा हो तो उसका मुझे बहुत खेद है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, उपाध्यक्ष महेंद्र भगत, मनोरंजन कालिया, कृष्णदेव भंडारी,  जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, विनोद शर्मा, सुभाष सूद, रमेश शर्मा, राजू मागो, राजीव ढींगरा, किशन लाल शर्मा मौजूद थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *