⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 139 शब्द|📅 25 Jan 2019
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के उदय नगर में एक फर्नीचर फैक्ट्री में आग लग गई। लकड़ी की वस्तुएं होने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जिसकी तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक उदय नगर की फर्नीचर फैक्टरी में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आस-पास के लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया, जिस पर करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने तुरंत आग पर काबू पाया।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








