DIPS प्रागंण में गूंजा जय हिन्द…ये संतरी हमारा…..

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 25 Jan 2019

डेली संवाद, जालंधर
ये संतरी हमारा, ये पासबां हमारा … सारे जहां से अच्छा गीत के साथ डिप्स चेन के विभिन्न स्कूलों में नन्हें मुन्हों ने तिरंगा लहराते हुए गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का आगाज किया। इस दिन को मनाते हुए प्री.विंग के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंग से मिलते परिधान धारण कर स्कूल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम दौरान सभी अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। सीनियर विद्यार्थियों ने हमारा संविधान हमारा गौरव पर आधारित नाटक का मंचन किया। जिसमें हमारे संविधान से संबंधित अहम बातों से सबको अवगत करवाया गया। इस दौरान उन्होंने यह डा. बी.आर अम्बेदकर के योगदान तथा संविधान के अहम अंगों के बारे में जानकारी मुहैया करवाई।

प्रैप तथा के.जी कक्षा के विद्यार्थियों ने मां तुझे सलाम

इसी के साथ प्रैप तथा के.जी कक्षा के विद्यार्थियों ने मां तुझे सलाम, वंदे-मात्रम, व कदम-कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा, रंग दे बसंती पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत कर सभी को तिरंगे के सामने नतमस्तक किया। यह सम्पूर्ण गतिविधि स्कूल के प्रिंसीपल के नेतृत्व में आयोजित की गई।

कार्यक्रम में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे परिधान धारण कर विभिन्न गीतो के मैडले पर नृत्य प्रस्तुत करते हुए सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल ने डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह, एम.डी तरविंदर सिंह, सी.ए.ओ रमनीक सिंह, सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा की ओर से सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथी इस दिन के महत्व से अवगत करवाया।

सीएओ रमनीक सिंह ने बताया कि सही मायनों में हमे जीवन व्यतीत करने का अधिकार गणतंत्र दिवस के बाद प्राप्त हुआ। हमारा संविधान हमें बहुत सी सीख प्रदान करता है इसलिए हमें सदा अपने देश का तथा संविधान की पालना व सम्मान करना । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *