गणतंत्र दिवस की सुबह कश्मीर में 2 जगह हमले, 2 आतंकी ढेर, 5 जवान जख्मी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 207 शब्द|📅 26 Jan 2019

श्रीनगर। हिंदुस्तान गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने में जुटा है और आतंकी कश्मीर घाटी में अपनी नापाक करतूतों को अंजाम दे रहे हैं. शनिवार को गणतंत्र दिवस पर भी आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमले किए, जिसमें सीआरपीएफ के पांच जवान घायल हो गए।

आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी के पुलवामा के पंपोर और खानमो इलाके में हमले किए. आतंकियों ने SOG और CRPF कैंप को निशाना बनाया. इसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। गणतंत्र दिवस की सुबह तक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी रही. अब तक सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।

इससे पहले इन आतंकियों की संख्या 3 से 4 बताई जा रही थी. ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के बताए जा रहे हैं. ये आतंकी गणतंत्र दिवस पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान ने पुंछ, राजौरी सेक्टर और सुंदरबनी सेक्टर समेत लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) से सटे चार स्थानों पर सीजफायर तोड़ा था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *