पंजाब के 9 जाबांज पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर मिला मुख्यमंत्री पुलिस मैडल सम्मान

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पटियाला
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज शानदार सेवाएं निभाने पर पंजाब पुलिस के 9 अधिकारियों का मुख्यमंत्री पुलिस मैडल से सम्मान किया। पटियाला में 70वें गणतंत्र दिवस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही और प्रतिबद्धता के साथ निभाने वाले पुलिस अधिकारियों को मैडस से नवाजा।

ये हैं मैडल हसिल करने वाले 9 पुलिस अधिकारी

  • एस. एस. पी. फरीदकोट राजबचन सिंह
  • डी. एस. पी. जांच रूपनगर वरिन्दरजीत सिंह
  • एस. ए. एस. नगर के इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह
  • पी. आर. टी. सी. जहान खेलां के इंस्पेक्टर दर्शन सिंह
  • डी. जी. पी. लॉ एंड आर्डर कार्यालय से एस. आई. नितिन नरूला
  • श्री फ़तेहगढ़ साहब के एस. आई. सरबजीत सिंह
  • पाँचवी कमाडों बटालियन के एस. आई. नरेश कुमार
  • ए. एस. आई. अनिल कुमार
  • दूसरी कमाडों बटालियन के ए. एस. आई. जसपाल सिंह

इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले पटियाला जि़ले के 21 स्वतंत्रता संग्रामियों और सात आज़ादी संग्रामियों के पारिवारिक सदस्यों का सम्मान भी किया। उन्होंने इस मौके विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं निभाने वाली 100 से और ज्यादा अन्य शख्सियतों और संस्थाओं का भी एक स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *