पंजाब BJP के सभी जिला प्रधानों को मिला ‘मोदीमंत्र’, पढ़ें संगठन मंत्री रामलाल का चुनावी फार्मूला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 28 Jan 2019

राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने सभी जिलाध्यक्षों को दिए चुनावी मंत्र

डेली संवाद, चंडीगढ़
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल द्वारा चुनावी रणनीति के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के नेतृत्व में एक बैठक की गई। जिसमें प्रदेश भर के सभी अध्यक्षों को राम लाल ने संबोधित किया।

रामलाल ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सभी भाजपा वर्कर कमर कस लें और प्रधानमंत्री मोदी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। रामलाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और भाजपा कार्यकर्ता भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की आवाज़, उनकी लोकहित्त नीतियों व उनका संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।

मोदी द्वारा किए जाने वाले कामों को घर-घर बताएं

उन्होंने भाजपा का सभी जिलाध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों व अन्य कार्यकर्ताओं को कहा कि वह अपने-अपने हल्के के बूथ लैवल तथा उससे भी नीचे के सभी कार्यकर्ताओं को मिल कर उन्हें आम जनता के पास जाकर भाजपा के हक में वोट करने के लिए प्रेरित करें और मोदी सरकार द्वारा जनता के हित्त में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दें। राम लाल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा बहुमत हासिल कर केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार का गठन किया जाएगा।

इस अवसर पर पंजाब लोकसभा चुनावों के प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, केन्द्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी के अलावा प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा चुनावों के प्रभारी, छः मोर्चों के अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष, प्रदेश के सैलों के कन्वीनर व जिलों के मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *