नकोदर के सरकारी दफ्तरों में डीसी का छापा, फाइलें खुलवाई, जांच किए, फिर दिए ये आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 28 Jan 2019

डेली संवाद, नकोदर (जालंधर)
जिले के लोगों को समय पर सरकारी सुविधा का लाभ पहुँचाने और कार्यालयों के कामकाज को सुचारू ढंग से चलाने के लिए डीसी वरिन्दर कुमार शर्मा ने आज नकोदर के अलग-अलग सरकारी कार्यालयों का अचानक निरीक्षण किया।

डिप्टी कमिश्नर ने तीन घंटे से ज़्यादा समय अलग-अलग सरकारी कार्यालयों की जांच में बिताते हुए आधिकारियों को निर्देश दिये कि इस बात को विश्वसनीय बनाया जाये कि लोगों को अपने रोजमर्रा के काम करवाने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

डीसी ने कहा कि यह औचक जांच अलग-अलग सरकारी विभागों के काम करने की विधि को जानने के लिए की गई है और यदि उनकी कार्य प्रणाली में कोई कमी सामने आती है तो उसे जल्दी दूर किया जायेगा। जांच सब डिविजऩल मैजिस्ट्रेट के कार्यालय से शुरू की गई जहाँ उनकी तरफ से कर्मचारियों को सही ढंग से रजिस्टरों के रख-रखाव के निर्देश दिया गया।

तहसीलदार और कानूनगो के कार्यालयों की चैकिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर की तरफ से कैटालोग रजिस्टर, स्टैंप ड्यूटी रजिस्टर, पर्चा रजिस्टर, स्टाक रजिस्टर, वसीयत रजिस्टर, कैश बुक और अन्य रजिस्टरों की जांच की गई। उन तहसीलदार को कहा कि किसी भी कीमत पर उनके कार्यलय में काम बकाया नहीं रहना चाहिए।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *