नवजोत कौर सिद्धू को इस नेता ने बताया प्रवासी पक्षी, कहा- ये दाना चुगने आती हैं, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 29 Jan 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष ने चंडीगढ़ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के वास्ते कांग्रेस का टिकट मांगने पर पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू पर निशाना साधा और उन्हें ‘प्रवासी पक्षी’ करार दिया।

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा, ‘वह अमृतसर से विधायक रहीं और उनके पति फिलहाल वहां से विधायक हैं. उनके पति (नवजोत सिंह सिद्धू) ने अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा था. अब वह क्यों अमृतसर से भागकर चंड़ीगढ़ पहुंच गयीं?’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘ये लोग पूरी तरह विफल रहे हैं. नवजोत सिंह सिद्धू एक विफल सांसद थे और अब (कांग्रेस सरकार में) विफल मंत्री. अब उनके राजनीतिक करियर पर काला बादल छा गया है. मैं उन्हें (नवजोत कौर सिद्धू को) प्रवासी पक्षी कहता हूं जो अब नये गंतव्य की तलाश में हैं।

नवजोत कौर सिद्धू ने केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस टिकट का दावा किया है. अमृतसर (पूर्व) की विधायक और मुख्य संसदीय सचिव रह चुकीं नवजोत कौर सिद्धू ने पिछले हफ्ते चंडीगढ़ स्थानीय कांग्रेस को आवेदन दिया. पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने भी चंडीगढ़ से कांग्रेस का टिकट पाने की जुगत में हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *