BJP महिला मोर्चा की टीम का विस्तार, हर जिले में प्रभारी नियुक्त, इन महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 29 Jan 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीना जेटली द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व् राज्यसभा सांसद श्वेत मालिक के साथ विचार-विमर्श कर भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुँचाने व् चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु अपनी टीम में नई नियुक्तियां की गई हैं।

उनकी नव-निर्वाचित टीम में अमृतसर शहरी और देहाती से डिंपल भारद्वाज, बरनाला से सुरेक्षा गुप्ता, बटाला से रमा महाजन, बठिंडा शहरी से परमिंदर और बठिंडा देहाती से गीता चौधरी, फरीदकोट से सुखमिंदर कौर, फतेहगढ़ साहिब गीता पृथी, फाजिल्का से गीता चौधरी, फ़िरोज़पुर से नीलम शर्मा, गुरदासपुर नित्ति तालवाड़, होशियारपुर से चंद्र रेखा (निक्की), जगराओं सुधा खन्ना को जिला इंचार्ज बनाया गया है।

जालंधर समेत इन जिलों में ये बनी इंचार्ज

जालंधर देहाती उत्तरी से सुमन सहगल, जालंधर देहाती दक्षिणी से कमलजीत कौर/ सिम्मी, जालंधर शहरी से डिम्पल भारद्वाज, कपूरथला से अर्चना जैन, खन्ना से डॉली गोसाईं, लुधियाना से सीमा शर्मा, मनसा से नीरू शर्मा, मोगा से अम्बिका बजाज, मोहाली से सीमा शर्मा, मुकेरियां से रजनी कौशल, मुक्तसर से मनीषा सूद, नवाशहर से नम्रता, पटियाला शहरी से ऐकता नागपाल, पटियाला देहाती उत्तरी से पायल मोदगिल, पटियाला देहाती दखनी से मोनिका शर्मा, पठानकोट से नेक मेहनास/आरती तात्याल, रोपड़ से नीतू खुराना, संगरूर-1 से बलजिंद्र कौर, संगरूर-2 से सुखजीत कौर, तरनतारन से निशा अग्रवाल को जिला इंचार्ज के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर उन्होंने कहाकि उनकी नव-निर्वाचित ईकाई के सदस्य पार्टी के प्रति निष्ठां और ईमानदारी से करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश की कैप्टन सरकार ने लोगों की भावनाओं के साथ धोखा किया है और विश्वासघात कर उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया है।

उन्होंने कहाकि प्रदेश की जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भाजपा को बहुतमत से जीता कर फिर से मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का गठन करेगी और देश को तरक्की की राह पर एक बार फिर से अग्रसर करेगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *