डिप्स यू.ई में कोगनेटिव स्किल्स गतिविधि अयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 31 Jan 2019

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट में प्री-नर्सरी के विद्यार्थियों के लिए कोगनेटिव स्किल्स गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के दिमागी विकास को बढ़ाने के लिए उन्हें विभिन्न प्रकार की दाले आदि प्रदान की गई तथा उनके रंगों तथा आकार के अनुसार उन्हें पृथक करने के लिए कहा गया।

इस गतिविधि का मुख्य उदेश्य टाईनी टाट्स को रंगों की पहचान, उनके विभिन्न आकार के साथ साथ दालों के महत्व को बताना था। इसी को साथ विद्यार्थियों को अन्य दिमागी कसरत वाले खेल जैसे मैमरी बाक्स, फील द टैक्सचर, गो एंड पिक द थिंग, ऑड वन आउट आदि खिलाए गए।

मैमरी बाक्स में पांच विभिन्न सामान डाल कर बच्चों को दिखाया गया कि इस में क्या क्या डाला गया है तथा कुछ समय बाद उनसे पूछा गया कि बाक्स में क्या डाला गया था। इसी प्रकार विद्यार्थियों की आँखे बंद करवा कर उन्हें विभिन्न सामान पकड़ा कर फील करवाया गया कि वह किस प्रकार का पदार्थ है, साफ्ट है, हार्ड है या लीक्वड।

विद्यार्थियों को कक्षा में पड़ी विभिन्न सामग्री को एकत्र कर बताने के लिए कहा गया। इन सभी गतिविधियों ने नन्हें मुन्नों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा अपने ज्ञान में वृद्धि की। यह गतिविधि डिप्स चेन के सी.ए.ओ रमनीक सिंह के दिशानिर्देशानुसार स्कूल की प्रिंसीपल नीलू बावा के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बौद्धिक विकास के लिए वह भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करवाते रहेंगे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *