अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी, इन मामलों में है वांटेड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 369 शब्द|📅 01 Feb 2019

नई दिल्ली। भारत से छिपकर विदेशों में रह रहे आर्थिक भगोड़ों और अपराधियों की शामत आई हुई है. विजय माल्या, नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कोशिशों और क्रिश्चियन मिशेल और राजीव सक्सेना को भारत लाने में सफल होने के बाद अब भारतीय एजेंसियों के निशाने पर अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर सेनेगल में मौजूद डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार किया गया है. रवि पुजारी को भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर गिरफ्तार किया गया है. रवि पुजारी अफ्रीकी देश सेनेगल में रह रहा था. उस पर भारतीय एजेंसियां लगातार नजर रखे हुई थीं. अब उसे भारत लाया जा सकता है।

एक ही दिन पहले भारतीय एजेंसियों को संयुक्त अरब अमीरात से अगस्ता वेस्टलैंड मामले के आरोपी राजीव सक्सेना और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी दीपक तलवार को भारत लाने में सफलता मिली है. इन दोनों को बुधवार को भारत लाते ही ईडी ने अपनी हिरासत में ले लिया था. गुरुवार को अदालत ने राजीव सक्सेना को 4 दिन की हिरासत और दीपक तलवार को 7 दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है।

महेश भट्ट और फराह खान को भी मारने की साजिश रची थी

बताया जा रहा है कि रवि पुजारी पर काफी समय से एजेंसियां नजर रखे हुई थीं. सेनेगल से पहले रवि पुजारी की लोकेशन Burkina Faso में मिली थी. तभी से एजेसियां उसके पीछे पड़ी हुई थीं. बता दें कि रवि पुजारी पर भारत में कई मामले दर्ज हैं।

बताते चलें कि डॉन रवि पुजारी के निशाने पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी रही हैं. रवि पुजारी के गुर्गों ने 2014 में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और फराह खान को भी मारने की साजिश रची थी. मुंबई पुलिस ने उसके गुर्गों को गिरफ्तार करने के बाद यह राज खोला था. यही नहीं, पुजारी के गुर्गों ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के दफ्तर की भी रेकी की थी. जुहू में फिल्म निर्माता करीम मोरानी के घर पर हुई शूटिंग के बाद पुलिस ने पुजारी गैंग की इस साजिश को नाकाम किया था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *