लखनऊ में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी, ‘जादू’ देखने को कांग्रेसी बेरकरार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 06 Feb 2019

नई दिल्ली। कांग्रेस के लिए आगामी आम चुनाव में प्रभावशाली मानी जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पार्टी महासचिव के तौर पर अपना पदभार औपचारिक तौर पर संभाल लेंगी। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की चुनाव तैयारियाें का आगाज लखनऊ में रोड शो के जरिये करेंगी। इस सिलसिले में उनके 11 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की संभावना है।

इससे पहले प्रियंका 7 जनवरी को पहली बार पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बुलाई हुई है।

राहुल ने बैठक में सभी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा है। राहुल ने शनिवार को भी कांग्रेस संसदीय दल के नेताओं और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई हुई है, जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को भी चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के दोनों नवनियुक्त प्रभारियों प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक की। बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। हालांकि ये सभी बुधवार को पदभार संभालेंगे।

अब बृहस्पतिवार को होने वाली अगली बैठक में पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ अनौपचारिक मुलाकात की। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के संबंध में नेताओं से चर्चा की।

प्रियंका को पूर्वी यूपी की 43 लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी और भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर लोकसभा सीट आती हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *