डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 22 January 2024: आज सोमवार है, तारीख है 22 जनवरी 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 22 जनवरी 2024, सोमवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिला जुला रहने वाला है।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
ज्योतिषियों के अनुसार जहां कुछ राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। तो वहीं, कुछ राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मकान और वाहन आदि खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में आज आप पड़ सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं। अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी का विवाद परिवार में हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज आप भी किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के ना होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में यदि लगाएं तो सोच विचार कर निर्णय लें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा समझौता आपके पक्ष में हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज ना उठाएं नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें वरना दुर्घटना हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकता है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा कोई नया वाहन भवन मकान आदि खरीद सकते हैं नए कार्य के विषय में सोच रहे हैं वह कार्य आपका आज शुरू होगा अपने मित्रों संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी आय के नए स्रोत बनेंगे परिवार में संबंध मधुर होंगे मतभेद समाप्त होंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज ना लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज आप आंतरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। व्यापार को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें पारिवारिक लोगों का आपके साथ व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ा काम आज आपको व्यापार-व्यवसाय में प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप