राम मंदिर पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- कोर्ट को 24 घंटे में फैसला सुना देना चाहिए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 12 Feb 2019

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राम मंदिर मामले पर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को इस पर 24 घंटे के अंदर फैसला दे देना चाहिए. सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि श्रीराम जन्मभूमि आस्था से जुड़ा विषय है और न्यायालय को भी जन आस्था का सम्मान करते हुए 24 घंटे के भीतर इस पर अपना फैसला सुना देना चाहिए।

योगी ने लिखा है कि, “श्रीराम जन्मभूमि एक आस्था से जुड़ा विषय है और माननीय न्यायालय को भी जन आस्था का सम्मान करते हुए 24 घंटे के भीतर इस पर अपना फैसला सुना देना चाहिए. जहां तक जमीन के बंटवारे का प्रश्न है तो इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहले ही कह चुकी है कि जहां रामलला जी विराजमान हैं, वही श्रीराम जन्मभूमि है।

इसके फौरन बाद सीएम ने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा था, ‘इसके बाद जमीन बंटवारे का विवाद ही खत्म हो जाता है. मुझे लगता है कि 24 घंटे के अंदर इस पर फैसला आ जाना चाहिए, 25वां घंटा लगना ही नहीं चाहिए।’

तीन लाख निराश्रित गोवंश को अलग-अलग जिलों में आश्रयस्थलों में रखा गया

उन्‍होंन निराश्रित गोवंश के बारे में कहा, पहले निराश्रित गोवंश चोरी कर अवैध बूचडखानों में पहुंचाये जाते थे और उन्हें वहां काटा जाता था. हमारी सरकार ने अवैध बूचड़खानों को रोका तो गोवंश खेतों या सड़कों पर हैं. हम गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन की व्यवस्था कर रहे हैं. तीन लाख निराश्रित गोवंश को अलग-अलग जिलों में आश्रयस्थलों में रखा गया है।

सपा-बसपा को आडे हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पिछली सरकारों ने प्रदेश में जिस प्रकार का कॉरिडोर बनाने का प्रयास किया था, वह भ्रष्टाचार और आराजकता का गलियारा था. प्रदेश का कोई ऐसा गुंडा, माफिया और समाजविरोधी तत्व नहीं था जो पिछली सरकारों का हमदर्द ना रहा हो. उन्होंने कहा, हमने भी एक कॉरिडोर दिया है. सुरक्षा का, विकास का और 15 फरवरी को प्रधानमंत्री से झांसी में डिफेंस कॉरिडोर का भी शिलान्यास कराने जा रहे हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *